India vs New Zealand ODI Head to Head Stats: टी20 विश्व कप 2026 से पहले भारतीय टीम अपनी आखिरी सीरीज खेलने को तैयार है. न्यूजीलैंड तीन वनडे और पांच टी20 मैचों की सीरीज के लिए भारत दौरे पर पहुंच चुकी है. तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला रविवार को बड़ौदा क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच खेला जाएगा. भारतीय टीम जीत के साथ सीरीज का आगाज करने के इरादे से उतरेगी. इंजरी की वजह से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर रहे कप्तान शुभमन गिल की वापसी हो रही है. भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए रोमांचक यह है कि मैदान पर एक बार फिर रो-को यानी रोहित शर्मा और विराट कोहली का जलवा देखने को मिलेगा.
ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित और विराट का प्रदर्शन बेहतरीन रहा था. रोहित ऑस्ट्रेलिया सीरीज और विराट दक्षिण अफ्रीका सीरीज में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे थे. वडोदरा वनडे में भी इन दोनों खिलाड़ियों से धमाकेदार पारियों की उम्मीद रहेगी. श्रेयस अय्यर की प्लेइंग इलेवन में एंट्री होती है या नहीं, ये देखना भी रोचक होगा.
India vs New Zealand ODI Head to Head Stats: भारत का न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में कैसा है रिकॉर्ड, जानें हेड-टू-हेड आंकड़े
Related Posts
Add A Comment
Disclaimer
इस वेबसाइट पर प्रकाशित समाचार एवं जानकारी उपलब्ध स्रोतों के आधार पर प्रदान की जाती है। News Express CG सामग्री की पूर्ण सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं देता। किसी भी समाचार या जानकारी पर कार्य करने से पहले संबंधित स्रोत से पुष्टि अवश्य करें। प्रकाशित विचार लेखक के निजी हो सकते हैं।
Contact Info
📍 Address:
Sanjay Nagar, Dondi Lohara
Dist. Balod, Chhattisgarh – 491771
📞 Mobile:
9977776671
📧 Email:
newsexpresscg01@gmail.com
Important Pages
© 2026 News Express CG. Designed by Mahendra Digital.


