UP BJP News: UGC के नए नियम को लेकर जगह-जगह पर विरोध देखने को मिल रहा है. रायबरेली किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्याम सुंदर त्रिपाठी और नोयडा महानगर जिला उपाध्यक्ष राजू पंडित ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस्तीफा लिखा है. यूजीसी के नए नियम को सवर्ण जातियों के खिलाफ और बेहद घातक बताया है. इसके अलावा सोमवार को लखनऊ से एक साथ 11 पदाधिकारियों ने इस्तीफा दिया है, जिसको लेकर हलचल तेज हो गई है.
रायबरेली किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्याम सुंदर त्रिपाठी ने पीएम मोदी को इस्तीफा लिखते हुए विरोध जताया. उन्होंने लिखा, “सवर्ण जाति के बच्चों के विरुद्ध लाये गये UGC जैसे काले कानून के कारण मैं अपने पद से त्याग देता हूं. यह कानून समाज के प्रति अत्यन्त घातक है और विभाजन कारी भी है. इस बिल से मैं पूर्णतः असन्तुष्ट हूं. भारत सरगर के इस UGC बिल का मैं समर्थन नहीं करता हूं. ऐसे अनैनिक बिल का समर्थन मेरे आत्म और विचारधारा से एक दम अलग है.”
UGC के नए नियमों पर बीजेपी में बगावत! रायबरेली-नोएडा से लेकर लखनऊ तक इस्तीफों ने बढ़ाई ‘टेंशन’
Related Posts
Add A Comment
Disclaimer
इस वेबसाइट पर प्रकाशित समाचार एवं जानकारी उपलब्ध स्रोतों के आधार पर प्रदान की जाती है। News Express CG सामग्री की पूर्ण सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं देता। किसी भी समाचार या जानकारी पर कार्य करने से पहले संबंधित स्रोत से पुष्टि अवश्य करें। प्रकाशित विचार लेखक के निजी हो सकते हैं।
Contact Info
📍 Address:
Sanjay Nagar, Dondi Lohara
Dist. Balod, Chhattisgarh – 491771
📞 Mobile:
9977776671
📧 Email:
newsexpresscg01@gmail.com
Important Pages
© 2026 News Express CG. Designed by Mahendra Digital.


