Author: News Express CG
Durg News: छत्तीसगढ़ की दुर्ग जिला स्थित भिलाई नगर निगम में कथित भ्रष्टाचार और जनहित के मुद्दों को लेकर हिंदू युवा मंच के द्वारा आज निगम के मुख्य गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया गया. 11 सूत्रीय मांगों को लेकर हुए इस हल्ला बोल आंदोलन में 100 से अधिक हिंदू युवा मंच के कार्यकर्ता शामिल हुए. प्रदर्शन के दौरान निगम मुख्य गेट के सामने नारेबाजी की गई, जिससे कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया. भारी पुलिस बल तैनात हिंदू युवा मंच के प्रदर्शन को देखते हुए नगर निगम के मुख्य गेट पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था. पुलिस…
CG Weather News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों तक प्रदेश में न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी, जिससे शीत लहर से कुछ राहत मिलेगी. हालांकि इसके बाद फिर ठंड बढ़ने के संकेत हैं और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है. फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है और कहीं भी बारिश की संभावना नहीं जताई गई है. पहले बढ़ेगा तापमान, फिर अचानक गिरेगा पारा मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों में पूरे प्रदेश में न्यूनतम तापमान…
CG Cabinet Meeting: आज CM विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक होगी. यह बैठक नया रायपुर स्थित मंत्रालय में सुबह 11 बजे आयोजित की जानी थी, लेकिन अब इसे मुख्यमंत्री हाउस में सुबह 10:30 बजे आयोजित किया जाएगा. साय कैबिनेट की बैठक आज, धान खरीदी, पुलिस कमिश्नरी पर चर्चा संभव इस बैठक में मुख्य चर्चा का विषय रायपुर पुलिस कमिश्नर के क्षेत्र में विस्तार करने से संबंधित है. नवा रायपुर ग्रामीण के कुछ हिस्सों को पुलिस कमिश्नर के एरिया में शामिल कर उसे और मजबूत बनाने की योजना तैयार है. सरकार ने भी इस प्रस्ताव पर सहमति व्यक्त की है और…
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ लोक शिक्षा संचालनालय ने 5वीं और 8वीं क्लास की परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है. ये परीक्षाएं बोर्ड पैटर्न पर होंगी. शेड्यूल के मुताबिक क्लास 5 की परीक्षा 16 मार्च से शुरू होगी, जबकि क्लास 8 की परीक्षा 17 मार्च से शुरू होगी. इस परीक्षा में सरकारी और प्राइवेट दोनों ही स्कूल के परीक्षार्थी शामिल होंगे. हालांकि सी.बी.एस.ई. और आई.सी.एस.ई. के परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल नहीं होंगे. 5वीं-8वीं की बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी जारी टाइम टेबल के अनुसार, कक्षा 5वीं की परीक्षा सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे तक होगी. वहीं क्लास 8वीं की…
Police Commissioner System: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पहली बार पुलिस कमिश्नरी सिस्टम 23 जनवरी से लागू होने जा रहा है. इसके लिए प्रस्ताव पूरी तरह तैयार कर लिया गया है और आज होने वाली मंत्रिपरिषद की बैठक में इस पर अंतिम मुहर लग सकती है. सरकार की मंशा इसे केवल नगर निगम सीमा तक सीमित रखने की नहीं, बल्कि पूरे रायपुर जिले में लागू करने की है. पुलिस कमिश्नर सिस्टम क्या है? पुलिस कमिश्नर को जिला मजिस्ट्रेट की शक्तियां मिलती हैं पुलिस कमिश्नर कानून व्यवस्था का प्रमुख होता है. कलेक्टर-एसपी के लिए दोहरी व्यवस्था खत्म होगी. लॉ एंड ऑर्डर के…
नवा रायपुर | 20 जनवरी नवा रायपुर में आयोजित नवा रायपुर प्रीमियर लीग (NPL) का रोमांच दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। प्रतियोगिता के अंतर्गत विभिन्न विभागों के बीच खेले गए मुकाबलों में दर्शकों को जबरदस्त उत्साह, रणनीति और संघर्ष देखने को मिला। दिनभर चले मुकाबलों में कुल चार रोमांचक मैच खेले गए, जिनमें सभी टीमों ने जीत के लिए पुरजोर प्रयास किए। पहला मुकाबला: पशु चिकित्सा विभाग बनाम जीएसटी विभाग पहला मैच पशु चिकित्सा विभाग एवं जीएसटी विभाग के मध्य खेला गया। पशु चिकित्सा विभाग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 51 रन बनाए।…
CG Ration News: राजधानी रायपुर के कई राशन दुकानों में बीपीएल कोटे के चावल उपलब्ध नहीं है. इसके कारण बीपीएल कार्डधारकों को राशन दुकानों से खाली हाथ लौटना पड़ रहा है. वहीं, चावल नहीं मिलने का कारण छत्तीसगढ़ नागरिक आपूर्ति निगम (नान) रायपुर के गुढ़ियारी एवं मंदिर हसौद में खपत के अनुसार बीपीएल चावल का स्टॉक की कमी होना है. राशन दुकानों में चावल का स्टॉक नहीं जानकारी के मुताबिक, जनवरी महीने में लगभग 20 हजार क्विंटल बीपीएल कोटे का चावल बांटा जाना है, लेकिन नान के गुढ़ियारी एवं मंदिर हसौद स्थित गोदाम में सिर्फ 7 हजार क्विंटल बीपीएल चावल का…
CG News: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने तलाक के एक मामले में अहम फैसला सुनाया है. बिलासपुर स्थित छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने तलाक की एक अर्जी को इसलिए निरस्त कर दिया क्योंकि पति ने पत्नी की ओर से की गई क्रूरता को माफ कर दिया था. कोर्ट की ओर से कहा गया कि पत्नी की क्रूरता को माफ करने के बाद पति तलाक का हकदार नहीं है जानें क्या है पूरा मामला हाई कोर्ट ने निचली अदालत से पारित तलाक की डिग्री को निरस्त करते हुए कहा कि पति ने पत्नी की ओर से किए गए क्रूरता के पिछले कृत्य को माफ…
Ind vs NZ Raipur: रायपुर के नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 23 जनवरी को भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. इस बड़े मुकाबले के लिए टीम इंडिया पहले ही नागपुर पहुंच चुकी है और 22 जनवरी को रायपुर पहुंचेगी. रायपुर में भारत-न्यूजीलैंड मैच को लेकर जबरदस्त क्रेज इस बार भारतीय टीम के ठहरने के लिए होटल कोर्टयार्ड को अंतिम रूप दे दिया गया है, जबकि न्यूजीलैंड टीम के होटल मायरा में रुकने की संभावना जताई जा रही है. टीमों के आगमन और मैच की…
CG Liquor Scam: शराब घोटाला मामले में चैतन्य बघेल की जमानत को EOW-ACB ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. वहीं अब इस मामले में 28 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी. 6 महिने बाद जेल से बाहर आए थे चैतन्य बघेल 3 जनवरी को 6 महिने बाद छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल जेल से बाहर आए थे. शराब घोटाले मामले में चैतन्य बघेल को ED ने 18 जुलाई को गिरफ्तार किया था. पिछले 6 महीने से चैतन्य बघेल रायपुर सेंट्रल जेल में बंद थे. शराब घोटाले मामले में आरोपी चैतन्य बघेल को बिलासपुर हाई…
Disclaimer
इस वेबसाइट पर प्रकाशित समाचार एवं जानकारी उपलब्ध स्रोतों के आधार पर प्रदान की जाती है। News Express CG सामग्री की पूर्ण सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं देता। किसी भी समाचार या जानकारी पर कार्य करने से पहले संबंधित स्रोत से पुष्टि अवश्य करें। प्रकाशित विचार लेखक के निजी हो सकते हैं।
Contact Info
📍 Address:
Sanjay Nagar, Dondi Lohara
Dist. Balod, Chhattisgarh – 491771
📞 Mobile:
9977776671
📧 Email:
newsexpresscg01@gmail.com

