Author: News Express CG
Google Voice Activity: कई बार फोन पर किसी विषय पर बात करने के कुछ ही देर बाद उससे जुड़े विज्ञापन दिखने लगते हैं. ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठता है कि क्या गूगल हमारी बातें चुपके से रिकॉर्ड करता है? इस सवाल का जवाब पूरी तरह हां या ना में नहीं है लेकिन इससे जुड़ा एक फीचर जरूर है जिसका नाम है Google Voice Activity. Google Voice Activity क्या है? Google Voice Activity दरअसल गूगल अकाउंट से जुड़ा एक फीचर है जो आपके दिए गए वॉयस कमांड और सर्च रिकॉर्ड को सेव करता है. जब आप Ok Google या…
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गोवा से एक बड़ी खबर सामने आई है. गोवा कर्मचारी चयन आयोग (GSSC) ने गोवा सरकार के शिक्षा निदेशालय के अंतर्गत सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती के लिए नोटिस जारी किया है. इस भर्ती के जरिए कुल 390 प्राथमिक शिक्षक पदों को भरा जाएगा. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इच्छुक उम्मीदवार 20 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन केवल GSSC की आधिकारिक वेबसाइट gssc.goa.gov.in के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे. इस भर्ती अभियान के तहत गोवा के सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में मराठी…
➡️ रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला (आईपीएस) ने किया सेमिनार को संबोधित। ➡️ जनविश्वास को सुदृढ़ करने और बेहतर पुलिसिंग को व्यवहार में उतारने की दिशा में निरंतर प्रयास करने पर जोर। ➡️ कमिश्नरी प्रणाली में संवेदनशील और जवाबदेह पुलिसिंग का होगा अनुसरण। ➡️ कमिश्नरी सिस्टम का उद्देश्य केवल अधिकारों का विस्तार नहीं, बल्कि पुलिस और आम नागरिक के बीच भरोसे का मजबूत सेतु बनाना है। रायपुर जिले के आरक्षक स्तर से लेकर पुलिस कमिश्नर तक समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लिया सेमिनार में भाग। इस अवसर पर डीसीपी नॉर्थ ज़ोन मयंक गुर्जर, डीसीपी वेस्ट संदीप पटेल तथा डीसीपी…
Rohit Shetty Firing Case: मुंबई के जुहू इलाके में रविवार तड़के उस वक्त सनसनी फैल गई, जब मशहूर फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर के बाहर अचानक फायरिंग की घटना सामने आई। 1 फरवरी 2026 की रात करीब 12:45 बजे हुई इस वारदात ने न सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री बल्कि पूरे शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए। राहत की बात यह रही कि घटना के समय रोहित शेट्टी घर पर मौजूद होने के बावजूद पूरी तरह सुरक्षित रहे। घटना के वक्त शेट्टी टावर्स की लॉबी में ड्यूटी पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड CCTV मॉनिटरिंग स्क्रीन के पास बैठा हुआ था।…
Kyasanur Forest Disease: कर्नाटक में क्यासानूर फॉरेस्ट डिजीज यानी मंकी फीवर से 29 साल के एक युवक की मौत ने इस बीमारी पर फिर से ध्यान खींचा है. यह बीमारी अक्सर तब तक चर्चा में नहीं आती, जब तक हालात गंभीर न हो जाएं. तिरथहल्ली तालुक के रहने वाले इस युवक की 28 जनवरी को उडुपी जिले के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. स्वास्थ्य विभाग के कमिश्नर गुरुदत्ता हेगड़े ने बताया कि, यह मामला असामान्य और दुर्भाग्यपूर्ण रहा. आमतौर पर अगर KFD की पहचान इंफेक्शन के एक हफ्ते के भीतर हो जाए, तो मरीज के बचने की…
T20 World Cup warm up matches: ICC ने T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले खेले जाने वाले वॉर्म-अप मुकाबलों का आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया है। टूर्नामेंट की शुरुआत 7 फरवरी से होगी, जबकि उससे पहले 2 से 6 फरवरी के बीच कुल 16 वॉर्म-अप मैच खेले जाएंगे। इन मुकाबलों की मेजबानी भारत और श्रीलंका की चार शहरों में की जाएगी? भारत में वॉर्म-अप मैच बेंगलुरु स्थित BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के दो मैदानों पर खेले जाएंगे, जबकि नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम और चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम को भी मुकाबलों की मेजबानी सौंपी गई है। श्रीलंका की राजधानी…
CG Railways Budget: छत्तीसगढ़ में रेलवे परियोजना को लेकर बजट में लगभग साढ़े 7 हजार करोड़ का प्रावधान किया गया है. जिसमें परमलकसा-खरसिया कॉरिडोर और नए फ्रेट कॉरिडोर शामिल हैं. रायपुर के डीआरएम कार्यालय के कांफ्रेंस हॉल में सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने छत्तीसगढ़ में रेल परियोजनाओं के विस्तार को लेकर जानकारी दी. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ने बताया कि छत्तीसगढ़ में रेलवे को 7 हजार 470 करोड़ रुपये का बजट में प्रावधान किया गया है. छत्तीसगढ़ रेलवे को बजट में 7470 करोड़ का प्रावधान वहीं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद…
मौसम अपडेट: छत्तीसगढ़ में पारा ऊपर, ठंड में गिरावट, शुष्क हवाओं ने रोकी बारिश — दिन में बढ़ी गर्माहट
छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर बदलता दिख रहा है. मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है. तापमान में ज्यादा बदलाव का असर नहीं दिख रहा है, लेकिन हल्की ठंड का असर छत्तीसगढ़ में फिर से बढ़ सकता है. मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के उत्तरी और मध्य इलाकों को कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है, जबकि कई जिलों में सुबह के वक्त भी घना कोहरा और धुंध छाया हुआ है, मौसम विभाग का कहना है कि अभी कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा.…
Liquor Price Hike in CG: छत्तीसगढ़ के शराब उपभोक्ताओं के लिए अहम अपडेट सामने आया है। राज्य की साय सरकार ने आबकारी नियमों में संशोधन करते हुए नई ड्यूटी दरें तय कर दी हैं। ये नई दरें 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी होंगी। फैसले के तहत देशी और विदेशी दोनों प्रकार की शराब पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाई गई है, जिससे प्रदेश में शराब की कीमतें बढ़ने की संभावना है। नई आबकारी नीति से जुड़ी ड्यूटी दरों को लेकर अधिसूचना छत्तीसगढ़ राजपत्र में प्रकाशित कर दी गई है। जारी अधिसूचना के मुताबिक सरकार ने देसी और विदेशी दोनों तरह की शराबों के…
Surajpur Student Protest: सूरजपुर जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां आश्रम की छात्राएं सड़क पर धरने पर बैठ गई है। छात्राओं ने आश्रम अधीक्षक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्राओं के प्रदर्शन की खबर मिलते ही पुलिस की टीम और SDM मौके पर पहुंचे। इसके बाद सभी ने मिलकर छात्राओं को समझाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन छात्राएं कलेक्टर से मिलने की जिद्द पर अड़ी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला प्रतापपुर के कस्तूरबा आश्रम से जुड़ा हुआ है। कस्तूरबा आश्रम की छात्राएं अचानक सुबह 6 बजे प्रतापपुर मुख्य सड़क पर पहुंची…
Disclaimer
इस वेबसाइट पर प्रकाशित समाचार एवं जानकारी उपलब्ध स्रोतों के आधार पर प्रदान की जाती है। News Express CG सामग्री की पूर्ण सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं देता। किसी भी समाचार या जानकारी पर कार्य करने से पहले संबंधित स्रोत से पुष्टि अवश्य करें। प्रकाशित विचार लेखक के निजी हो सकते हैं।
Contact Info
📍 Address:
Sanjay Nagar, Dondi Lohara
Dist. Balod, Chhattisgarh – 491771
📞 Mobile:
9977776671
📧 Email:
newsexpresscg01@gmail.com

