Author: News Express CG
रायपुर : शेयर मार्केट में निवेश पर बड़े मुनाफे का झांसा देकर ओडिशा के कारोबारी से 2 करोड़ रुपए की ठगी की गई है. मैसेंजर प्लेटफॉर्म पर कारोबारी एक ग्रुप से जुड़ा, जहां शेयर मार्केट में निवेश से संबंधित जानकारियां मिलने लगीं. कारोबारी ने शुरुआत में 1 लाख निवेश किए. इसके एवज में कारोबारी को 13 लाख रुपए का मुनाफा दिया गया. इससे कारोबारी झांसे में आ गया. इसके बाद ठगों ने कहा कि 2 करोड़ रुपए निवेश करने पर पांच दिन में 40 लाख रुपए का मुनाफा मिलेगा. इस ऑफर के साथ ही कारोबारी ठगों के झांसे में आ गया और…
CG Weather Update : वापस लौटी शुष्क हवा ने चौबीस घंटे ने प्रदेश में ठंड का असर तेज कर दिया है. सबसे ज्यादा मध्य इलाके में असर देखने को मिल रहा है. रायपुर में दो तो माना के न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री की गिरावट आई है. अगले दो दिन ठंड का प्रभाव अधिक रहने के बाद सप्ताहभर इसके प्रभाव में कमी आने की संभावना जताई गई है. ठंड के तेवर सप्ताहभर रहेगा कमजोर पिछले चौबीस घंटे में राज्य के कई हिस्सों में ठंड ने अपना जोरदार असर दिखाया है. उत्तरी इलाकों में पारा एक से चार डिग्री होने की वजह से वहां रात में…
Naxali Surrender: छत्तीसगढ़ में लगातार नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाए जा रहे हैं. वहीं सुकमा में 64 लाख इनामी 7 महिला नक्सली समेत 26 हार्डकोर सक्रिय नक्सलियों ने सरेंडर किया है. 26 हार्डकोर नक्सलियों ने किया सरेंडर सभी सरेंडर नक्सली PLGA बटालियन, दक्षिण बस्तर डिवीजन, माड़ डिवीजन एवं AOB क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं. इनमें CYPCM-01, PPCM-04, ACM-03 और Party Member -18 रैंक शामिल हैं. इन नक्सलियों ने सुकमा, माड़ क्षेत्र एवं सीमावर्ती ओड़िशा में कई बड़ी वारदातों को अंजाम दिया है. सरकार की नीतियों से हो रहे प्रभावित छत्तीसगढ़ शासन की “छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण पुनर्वास नीति” एवं “पूना मार्गेम” पुनर्वास…
CG News: छत्तीसगढ़ भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के तत्वावधान में राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी का आयोजन 9 जनवरी से 13 जनवरी 2026 तक दुधली, जिला बालोद (छत्तीसगढ़) में किया जा रहा है. यह छत्तीसगढ़ के लिए गौरव और सौभाग्य का विषय है कि इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन की मेजबानी राज्य को पहली बार प्राप्त हुई है. इस जंबूरी में देश के विभिन्न राज्यों से लगभग 12 हजार से 15 हजार रोवर-रेंजरों के आगमन की संभावना है। आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं तथा छत्तीसगढ़ भारत स्काउट्स एवं गाइड्स रोवर-रेंजरों के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है. छत्तीसगढ़…
Single Use Plastic Ban in CG: छत्तीसगढ़ सरकार ने सिंगल-यूज प्लास्टिक पर अपनी कार्रवाई और तेज कर दी है. वहीं अब राज्य शहरी विकास प्राधिकरण (SUDA) ने राज्य के सभी शहरी स्थानीय निकायों को सिंगल-यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल, बिक्री और स्टोरेज पर पूरी तरह से रोक लगाने के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं. इन निर्देशों के तहत नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायत क्षेत्रों में नियमित रूप से निरीक्षण और कार्रवाई की जाएगी. नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों, व्यापारियों और प्रतिष्ठानों पर जुर्माना लगाया जाएगा. सिंगल-यूज प्लास्टिक को लेकर पर SUDA की सख्ती दरअसल, राज्य शहरी विकास अभिकरण…
CG News: CM विष्णु देव साय आज गरियाबंद जिले के दौरे पर रहेंगे. जहां वे दोपहर 12:10 बजे गरियाबंद के सिरकट्टी आश्रम कुटेना में मंदिर दर्शन करेंगे. वहीं धर्मध्वजा स्थापना और शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे. बांग्लादेश पर हरभजन सिंह का गुस्सा, कहा- ‘वे आना चाहते हैं या नहीं, उनकी मर्जी’ इसके बाद दोपहर 2:10 बजे राजिम में आयोजित गीता प्रेस पुस्तकालय कार्यक्रम में शामिल होंगे. मंदिर दर्शन करने के बाद माता राजिम महोत्सव 2026 कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. शाम 4 बजे राजिम से रायपुर के लिए रवाना होंगे. 4:30 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे. खबर में अपडेट जारी…
कोलकाता नाइट राइडर्स ने जब से तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज किया है। दोनों देशों के बीच क्रिकेट के संबंध भी खराब होते जा रहे हैं। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी को पत्र लिखकर अनुरोध किया था कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए उसके मैच भारत से बाहर करवाए जाएं, जिस पर अभी तक आईसीसी का जवाब नहीं आया। लेकिन इससे पहले ही भारत के पूर्व खिलाड़ी हरभजन सिंह ने बांग्लादेश को तगड़ी फटकार लगाई है। हरभजन सिंह ने कही ये बात एएनआई की बेवसाइट के मुताबिक हरभजन सिंह ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में हुई अलग-अलग…
भारतीय सेना ने श्रीलंका में एक दिन में बनाए 100 फीट लंबे पुल, चक्रवात से बचाव में भारत कर रहा है मदद
नई दिल्ली: मात्र एक दिन में भारतीय सेना ने श्रीलंका में 100 फीट लंबा बेली ब्रिज बना डाला . सेना के इंजीनियरों ने यह कमाल कैंडी जिले में कर दिखाया है . यह पुल बी-492 हाईवे पर बना हैं . यह कैंडी के सेंट्रल प्रांत को उवा प्रांत से जोड़ता है . इससे पहले पुराने पुल से लोगों को चार घंटे का लंबा चक्कर लगाना पड़ता था . अब यह नया पुल बनने के बाद यह सफर करीब दो घंटे में ही पूरा होने लगा है. श्रीलंका में आये भीषण चक्रवात और उसके बाद हुए भूस्खलन से वहां की सड़कें और…
बिलासपुर : मोपका स्थित बिजली सब स्टेशन में अचानक भीषण आग लग गई है। आग लगते ही सब स्टेशन से काले धुएं का घना गुबार उठने लगा, जो दूर-दूर तक दिखाई दिया। इस घटना से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हुई है। शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। वहीं एहतियातन आसपास के क्षेत्र की बिजली आपूर्ति प्रभावित की…
जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के धान खरीदी केंद्र कोनपारा में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के दौरान 6 करोड़ 55 लाख से अधिक की बड़ी अनियमितता का मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) जशपुर के नोडल अधिकारी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में खरीदी केंद्र के प्राधिकृत अधिकारी सहित कुल 6 अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने धान खरीदी उपकेंद्र के फड़ प्रभारी शिशुपाल यादव (39 वर्ष) निवासी ग्राम झारमुंडा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामले…
Disclaimer
इस वेबसाइट पर प्रकाशित समाचार एवं जानकारी उपलब्ध स्रोतों के आधार पर प्रदान की जाती है। News Express CG सामग्री की पूर्ण सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं देता। किसी भी समाचार या जानकारी पर कार्य करने से पहले संबंधित स्रोत से पुष्टि अवश्य करें। प्रकाशित विचार लेखक के निजी हो सकते हैं।
Contact Info
📍 Address:
Sanjay Nagar, Dondi Lohara
Dist. Balod, Chhattisgarh – 491771
📞 Mobile:
9977776671
📧 Email:
newsexpresscg01@gmail.com

