Author: News Express CG
CG Bank Strike on 27 January: आज देश भर में बैंक कर्मचारी अपनी लंबे समय से चली आ रही पांच-दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं. इसके चलते देश भर समेत छत्तीसगढ़ के बैंकों में कोई कामकाज नहीं होगा. इससे पहले शनिवार, रविवार और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के चलते पहले से ही बैंक बंद हैं. इस पर 27 जनवरी को बैंक कर्मचारियों की यूनियनों की इस हड़ताल ने लगातार 4 दिनों तक बैंकों को बंद रखेगा, जिससे लोगों को परेशानी हो सकती है. 5 डे वर्किंग की मांग पर बैंक यूनियनों की हड़ताल बैंक यूनियनों ने…
CG News: छत्तीसगढ़ के चर्चित सेक्स सीडी कांड में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर फिर से मुकदमा चलाया जाएगा. इसके खिलाफ वे अब हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे. इसके पहले मार्च 2025 में सीबीआई की विशेष अदालत ने भूपेश बघेल को सभी आरोपों से बरी कर दिया था, जिसके खिलाफ सीबीआई ने सेशन कोर्ट में रिव्यू पिटिशन दाखिल किया था. वहीं अब BJP विधायक अजय चंद्राकर ने इस मामले को लेकर निशाना साधा है. सीडी कांड में फैसले के खिलाफ हाई कोर्ट जाएंगे भूपेश बघेल पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सेशन कोर्ट के फैसले के बाद मीडिया से चर्चा में कहा कि…
Ashok Chakra Award: गणतंत्र दिवस के मौके पर भारतीय अंतरिक्ष यात्री IAF ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को भारत के सर्वोच्च शांतिकालीन वीरता पुरस्कार, अशोक चक्र से सम्मानित किया गया. शुभांशु शुक्ला वीरता पुरस्कार पाने वाले पहले अंतरिक्ष यात्री बन गए हैं. उनकी कामयाबी की उड़ान चारों तरफ चर्चा का विषय बना हुआ है. राष्ट्रपति से सम्मानित होते देख पत्नी खुशी से मुस्कुराने लगीं. भारत में कई ऐसे अचीवर्स हैं, जिन्होंने दुनिया में भारत का नाम रोशन किया है. लेकिन शुभांशु शुक्ला ने अंतरिक्ष में जाकर भारत का परचम लहराया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गणतंत्र दिवस से एक दिन पूर्व यानी 25…
भारतीय टीम इस समय न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I सीरीज खेलने में व्यस्त है। इस 5 मैचों की T20I सीरीज का 31 जनवरी को समापन होगा, जिसके एक हफ्ते बाद यानी 7 फरवरी से T20 वर्ल्ड कप का आगाज होगा। इस टूर्नामेंट से ठीक पहले टीम इंडिया एक अहम मैच खेलेगी, जिसको लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, टीम इंडिया आगामी T20 वर्ल्ड कप के अपने खिताब बचाने से पहले केवल एक वॉर्म-अप मुकाबला खेलेगी, जिसमें उसका सामना साउथ अफ्रीका से होने की पूरी संभावना है। यह अभ्यास मैच 4 फरवरी को मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम…
Border 2 Box Office: 23 जनवरी को सिनेमा घरों में रिलीज़ हुई ‘बॉर्डर 2’ की कमाई में रविवार के दिन बड़ा उछाल देखने को मिला है. फिल्म ने एक दिन में 54 करोड़ की कमाई की है. इस कमाई के साथ ‘बाॅर्डर 2’ ने टोटल 3 दिन में 121 करोड़ की कमाई कर ली है. इसका मतलब केवल 3 दिनों के भीतर फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा कमा लिए हैं. इसके साथ ही आज गणतंत्र दिवस का भी पर्व है और छुट्टी के मौके पर फिल्म जबरदस्त कमाई कर रही है. तीसरे दिन वर्ल्डवाइड कलेक्शन बॉर्डर 2 को विदेशों में…
दिल्ली/रायपुर : 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर प्रस्तुत छत्तीसगढ़ की झांकी ने देश-दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा। “स्वतंत्रता का मंत्र – वंदे मातरम्” थीम पर आधारित यह झांकी जनजातीय वीर नायकों को समर्पित देश के पहले डिजिटल संग्रहालय की गौरवगाथा को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करती नजर आई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित केंद्रीय मंत्रियों और विशिष्ट अतिथियों ने झांकी को उत्सुकता के साथ देखा और तालियां बजाकर सराहना की। दर्शक दीर्घा में मौजूद लाखों लोगों ने भी तालियों की गड़गड़ाहट के साथ छत्तीसगढ़ की झांकी का स्वागत किया। झांकी के समक्ष छत्तीसगढ़ के कलाकारों…
Ambikapur News: सरगुजा जिले के अंबिकापुर से लव जिहाद का मामला सामने आया है. इस पूरे मामले में पुलिस ने बिहार के पटना जिले के रहने वाले युवक महफूज को गिरफ्तार किया है. उसके द्वारा सरगुजा की तीन लड़कियों को झांसा देकर अपने जाल में फंसाया गया था. पुलिस ने पीड़ित लड़कियों की शिकायत पर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. साथ ही आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. क्या है पूरा मामला? अधिकारियों के मुताबिक बिहार के पटना जिले में रहने वाले मोहम्मद महफूज ने करीब दो महीने पहले फेसबुक में एक तरुण पैकरा…
Republic Day 2026 Live: देश आज अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। राजधानी दिल्ली में कर्तव्य पथ पर मुख्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ध्वजारोहण कर दिया है। राष्ट्रपति सैन्य परेड की सलामी ले रहीं हैं। गणतंत्र दिवस में पहली बार 2 चीफ गेस्ट हैं। मुख्य अतिथि यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए हैं। राष्ट्रपति सैन्य परेड की सलामी के बाद कर्तव्य पथ पर सैन्य बाहुबल दिख रहा है। साथ ही ब्रह्मोस और आकाश हथियार प्रणालियां, गहन मारक क्षमता वाला सूर्यास्त्र रॉकेट लॉन्चर…
नई दिल्ली : भारत 26 जनवरी 2026 को 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस दौरान कर्तव्य पथ पर परेड और झांकियों का नजारा देखने को मिलेगा। इस साल की थीम वंदे मातरम् के 150 साल पूरे है। यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर मुख्य अतिथि हैं। दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित हो रही भव्य परेड में देश की सांस्कृतिक विविधता, सेना की ताकत और लोकतांत्रिक मूल्यों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिलेगी। यह दिन 26 जनवरी, 1950 को भारतीय संविधान के लागू होने की वर्षगांठ पर मनाया जाता है। इसी संविधान…
Republic Day 2026 Live: देशभर में आज 26 जनवरी 2026 को 77वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है. दिल्ली के कर्तव्य पथ पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गणतंत्र दिवस की अगुआई करेंगी. कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम सुबह 10:30 से शुरू होगा, जो लगभग 90 मिनट तक चलेगा. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंतोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन होंगे. सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत बधाई। भारत की आन-बान और शान का प्रतीक यह राष्ट्रीय महापर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का…
Disclaimer
इस वेबसाइट पर प्रकाशित समाचार एवं जानकारी उपलब्ध स्रोतों के आधार पर प्रदान की जाती है। News Express CG सामग्री की पूर्ण सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं देता। किसी भी समाचार या जानकारी पर कार्य करने से पहले संबंधित स्रोत से पुष्टि अवश्य करें। प्रकाशित विचार लेखक के निजी हो सकते हैं।
Contact Info
📍 Address:
Sanjay Nagar, Dondi Lohara
Dist. Balod, Chhattisgarh – 491771
📞 Mobile:
9977776671
📧 Email:
newsexpresscg01@gmail.com

